Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही गांव में 37 वर्षीय जयराम रजवार ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया गया है कि वह कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में चल रहा था। जानवर को बांधने वाली रस्सी की मदद से उसने फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं। सूचना के बाद उंटारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के एमआरसीएच भेजा गया।

थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Palamu Crime News Today