Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: धाधू गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक ने कहा- प्रखंड कार्यालय पहुंचे बिना होगा समस्याओं का समाधान

लातेहार : तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के धाधू पंचायत सचिवालय परिसर में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक बैद्यनाथ राम, जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी, बीससूत्री अध्यक्ष नागदेव उराँव, प्रमुख ममता देवी, बीडीओ सोमा उराँव, सीओ तृप्ति विजया कुजूर, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, मुखिया कुमारी भगवती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को आपके द्वार पर ला दिया है। उन्होंने सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की। खास कर अबुआ आवास के सभी जरूरतमंद आवेदन जरूर जमा करें। ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लाभुकों के समस्याओं का समाधान बिना प्रखंड कार्यालय पहुंचे ही किया जा रहा है। साथ ही दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कई छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए जेएसएलपीएस के माध्यम से लाभ उठा सकती हैं। शिविर में लगे स्टॉलों में अंचल विभाग, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आधार, श्रम विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, 15 वीं वित्त, बिजली विभाग, आपूर्ति शाखा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मनरेगा, कृषि विभाग, आधार कार्ड संशोधन सहित कई स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लिया गया।

Balumath Latehar Latest News