Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: कनीय अभियंता ने मृत व्यक्ति के खिलाफ कराया बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार मंडल के द्वारा बिजली चोरी के आरोप में एक मृत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। कनीय अभियंता ने हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरू गांव निवासी स्व मंगलू सिंह के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर कराई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार मंडल के नेतृत्व में 05 अगस्त 2022 को चिरू गांव में बिजली चोरी जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 06 अगस्त को हेरहंज थाने में 25 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जिसमें एक मृत व्यक्ति भी शामिल है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस बात का खुलासा तब हुआ जब हेरहंज थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एएसआई मिथलेश सिंह मामले की जांच के लिए चिरू गांव पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा मौके पर बताया गया कि यदि स्व मंगलू सिंह के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तो विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार मंडल ने मनमाना तरीके से ऐसा किया है। स्वर्गीय मंगलू सिंह पिता स्वर्गीय महादेव सिंह की मृत्यु 01 जून 1989 को हुई थी।