Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बोदा पंचायत के नदीटोला में चुआंडी के दूषित पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण, गांव में नहीं है चापाकल और कुआं

लातेहार/ बोदा पंचायत: चंदवा प्रखंड में पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल रही है। शहर से लेकर गांव तक पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। मोटर खराब होने से शहर की जलापूर्ति योजना ठप हो गई है। दूसरी ओर बोदा गांव के नदीटोला में एक भी चापाकल या कुआं नहीं होने से गांव के ग्रामीण नदी के प्रदूषित पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

उप प्रमुख के दावेदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सह पंचायत समिति सदस्य अयूब खान बोदा गांव के नदीटोला से लौट कर बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित नगरीय जलापूर्ति के लिए संचालित मशीन की मोटर छह माह से अधिक समय से बेकार पड़ी है। इससे शहरवासियों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते यह योजना शो पीस बन कर रह गई है।

वहीं बोदा पंचायत के ग्राम बोदा के नदीटोला में करीब 5 अनुसूचित जनजाति और 15 मुस्लिम परिवार निवास करते हैं। इस गांव में एक भी चापाकल और कुआं नहीं है। इस टोले के लोग नदी में बने चुआंडी के दूषित पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। बरसात के दिनों में बारिश का पानी चुआंडी में प्रवेश कर जाता है। जिससे इसका पानी गंदा और दूषित हो जाता है। यहां के लोग इस प्रदूषित पानी का सेवन करने को मजबूर हैं। दूषित पानी भी दूर से लाना पड़ता है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुकरा बारला, बुधराम बारला, मंगदली टोपनो, रमन बारला, सनीका बारला, सुनीता बारला, ललीता बारला, हीरा बारला, चिलगि बारला, आयसा खातुन, लैलुन खातुन, मूनेजा खातुन, शाहनाज खातुन, रबीया खातुन, इसरत खातुन, अफसाना खातुन, रुकसाना खातुन, आफसाना प्रवीन, आसमा खातुन, हमीदा प्रवीन, रबीना खातुन, इंदु बारला, अख्तर अंसारी, नसीम अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, मोसीम अंसारी, नजमुदीन अंसारी, सरातुन बीवी, मारुफ अंसारी, फारुक अंसारी, अब्बास अंसारी, सजाद अंसारी, अजाद अंसारी, एहसान अंसारी, अलताफ अंसारी, मकसुद अंसारी, इमरान, अरबाज अंसारी, रईस अंसारी, सहादत अंसारी, आरिफ अंसारी ने बताया कि हमलोग चुआंडी का दूषित पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

इस पानी को जानवर भी पीते हैं, हम इंसान भी अपनी प्यास बुझाते हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। जिन्हें दूषित पानी भी दूर से लाना पड़ता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने खराब पड़े मोटर को बदल उसे ठीक कर शहर की जलापूर्ति शुरू कराने, बोदा के नदीटोला में चापानल लगाने व प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े सभी चापानल और जलमीनार दुरूस्त कराने की मांग उपायुक्त अबु इमरान से की है।

लातेहार बोदा पंचायत