Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बिहार-झारखंड सीमा पर अब आईआरबी के जवान नक्सलियों से लेंगे लोहा

पलामू : झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) की जगह इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों को तैनात किया जाएगा। इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों की तैनाती बिहार से सटे पलामू के इलाके में की जाएगी। पलामू में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा और कुहकुह और मनातू में आईआरबी को तैनात किया जाना है।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। दो दशक के बाद बिहार सीमा पर सीआरपीएफ की जगह आईआरबी नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व करेगी। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को आईआरबी की तैनाती की पुष्टि की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू में सीआरपीएफ के 134 बटालियन को क्लोज किया जा रहा है। पलामू से सीआरपीएफ 134 बटालियन को सारंडा के इलाके में शिफ्ट किया जा रहा है। 1995-96 में पहली बार नक्सल विरोधी अभियान के लिए पलामू में सीआरपीएफ की दो कंपनी पहुंची थी। वर्ष 2003-04 में पहली बार पूरी बटालियन की तैनाती की गई थी। उस समय 13वीं बटालियन को तैनात किया गया था। वर्ष 2010-11 में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन को तैनात किया गया था।

पलामू में तैनाती के दौरान सीआरपीएफ 134 बटालियन के 20 से अधिक जवानों और अधिकारियों को पुलिस मेडल ऑफ गैलेंट्री मिली थी। सीआरपीएफ के क्लोज होने के बाद पहली बार पलामू के इलाके में झारखंड पुलिस के जवान नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व करेंगे। कई इलाकों में ग्रामीण सीआरपीएफ को हटाने का विरोध कर रहे हैं और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।

पलामू में सीआरपीएफ 134 बटालियन की सात कंपनियां तैनात थीं। सीआरपीएफ झारखंड-बिहार सीमा पर हरिहरगंज, कुहकुह, डगरा, मनातू और चक में तैनात थी। इसके अलावा पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर तैनात थी। इनमें बिहार सीमा पर दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो सभी जगह सीआरपीएफ की कंपनियों को हटा दिया गया है। इंडियन रिजर्व बटालियन की टुकड़ी जल्द ही डगरा, कुहकुह और मनातू में तैनात होगी। पलामू के लेस्लीगंज में आईआरबी और जैप का मुख्यालय है।

Palamu Latest News Today