Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामूपलामू प्रमंडललातेहार

पांच करोड़ रुपये की ठगी कर लातेहार, पलामू, गढ़वा से JSU इंडिया एजुकेशनल सोसायटी नामक संगठन फरार, थाने में शिकायत दर्ज

पलामू : पिछले एक साल से JSU इंडिया एजुकेशनल सोसाइटी नाम की संस्था द्वारा करोड़ों रुपये ठगकर करीब 4 से 5 हजार महिलाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कई महिलाओं ने गढ़वा, लातेहार और पलामू के कई थानों में आवेदन कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में महिलाओं से 30 से 35000 हजार रुपये प्रतिमाह देने के नाम पर बच्चों को घर-घर जाकर मुफ्त शिक्षा देने के एवज में संगठन की ओर से प्रति महिला 10 हजार रुपये लिए गए।

ठगी गई महिलाओं ने बताया कि अक्टूबर 2021 के महीने में संस्था की ओर से तीन तरह की बहाली हुई थी। जिसके तहत फील्ड ऑफिसर के लिए 750 रुपये, होम ट्यूटर के लिए 4000 रुपये और फ्री होम ट्यूटर से 2000 रुपये लेकर बहाली ली गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिलाओं ने बताया कि इसी लालच में महिलाओं ने बच्चों से 5 से 10 लाख रुपये कंपनी को दिए हैं। महिलाओं ने बताया कि कंपनी पलामू, गढ़वा और लातेहार से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो गई है।

महिलाओं ने बताया कि हमने उत्तर प्रदेश के सरलाडीह गीता भवन निवासी पलामू जिला विकास अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी और बिहार निवासी आरके पटेल को पूरा पैसा दिया था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

महिलाओं ने बताया कि 17 जून 2022 को जब अचानक वेबसाइट बंद हो गई और उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हो गए तो हम घबरा गए। कुछ देर बाद पता चला कि कंपनी सबके पैसे लेकर फरार हो गई है। इस मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की गई है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

JSU इंडिया