Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चेतावनी

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ दिलू लोहरा ने की। एसडीपीओ ने सबसे पहले दुर्गा पूजा समिति के लोगों से लाइसेंस के संबंध में जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा के दृष्टिकोण से कार्य करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें पोस्ट करने के प्रति आगाह किया। कहा कि भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पूजा के दौरान जो कोई भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास ने सभी पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को किसी के धार्मिक स्थल के पास बैनर व झंडा नहीं लगाने की चेतावनी दी।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने हेरहंज, चिरू एवं सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम की जिम्मेदारी वे स्वयं संभालेंगे। यदि कोई गड़बड़ी हुई तो कार्यक्रम तत्काल बंद करा दिया जायेगा।

मौके पर एसआई कैलाश कुमार मंडल, एएसआई सूबेदार सिंह, मो जनाब अंसारी (पूर्व उप-प्रमुख) पुरषोतम प्रसाद, विजय शंकर प्रसाद, सकेन्द्र प्रसाद, शिव कुमार तैचुन, गोपाल गोस्वामी, मो जलाल, विश्वनाथ उरांव, सुरेश राम, पिंकू गुप्ता, नीरज यादव, लाडले खान समेत काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।

Latehar Herhanj Latest News