बालूमाथ: ससुराल जा रहा युवक बाइक दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर
लातेहार : बालूमाथ-चतरा मार्ग पर बारियातू थाना क्षेत्र के कंडरका नदी के पास गुरुवार की शाम हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र करण ठाकुर के रूप में की गयी है।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बारियातू थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने घायल करण ठाकुर की स्थिति को गंभीर व चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस बाइक दुर्घटना में घायल करण ठाकुर को सिर और सीने में गंभीर चोट आयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपने घर से ससुराल बारियातू गांव जा रहा था। इसी दौरान कंडरका नदी के पास बीच सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Balumath Latehar Latest News