Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
खेलझारखंडरांची

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार उपस्थित थे। साथ ही रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता तथा सी वी एस के उपनिदेशक का डॉ स्मृति सिंह उपस्थित होकर बच्चों को हौसला बढ़ाया। प्रोग्राम का संचालन स्कूल ऑफ योगा के शिक्षक मनोज सोनी के द्वारा किया गया। स्कूल ऑफ योगा डे निर्देशिका डॉ मधुलिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। योग विभाग के उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पूरे साल भर के आयोजित प्रतियोगिता जिला स्तरीय राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अन्य विभाग के गणमान्य प्रधानाध्यापक भी उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए और बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की धन्यवाद ज्ञापन स्कूल ऑफ योगा के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर गुरु चरण साहू के द्वारा किया गया।