Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलोहरदगा

लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़!

Lohardaga naxal news

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लोहरदगा: पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में पिछले 6 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच लोहरदगा-लातेहार जिले के सीमावर्ती जंगल में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली भागने में सफल रहे। इस मुठभेड़ की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पिछले छह दिनों से चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ की यह चौथी घटना है। बताया जा रहा है कि चारों तरफ से सुरक्षाबलों से घिरे नक्सली भागने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच मुठभेड़ की यह घटना लोहरदगा-लातेहार जिले की सीमा पर नारायणपुर जंगल में हुई। लेकिन इस फायरिंग के बाद नक्सली वापस बुलबुल के जंगल की ओर भागने को मजबूर हो गए।

सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल के करीब 450 जवान जंगलों में नक्सलियों की तलाश में लगे हैं। नक्सलियों को पुलिस ने घेर लिया है ताकि वे बुलबुल के जंगल से भागकर लातेहार या गुमला की सीमा की ओर न जा सकें। पुलिस को तलाशी अभियान में भी सफलता मिली है।

कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले पेशरार इलाके में नक्सली कमजोर हो गए थे। हाल के महीनों में नक्सली एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Lohardaga naxal news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *