Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

मनिका में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत कहा- भाजपा से डर रही हेमंत सरकार

Manika news Deepak prakash

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के आवास पर मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपाइयो ने डिग्री कॉलेज के पास से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ स्वागत कर पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष के आवास तक अगुवानी कर लाया।

मौके पर जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को गले लगाकर आभार जताया।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, प्रतुल सिंह, राजधानी प्रसाद यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार भाजपा से डर रही है। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना में मारे गए रौशन पांडेय के परिजनों से मुझे मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में सारी प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, दीपक प्रकाश जिंदाबाद, हरिकृष्ण सिंह जिंदाबाद समेत कई नारे लगाए। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन पासवान, रघुपाल सिंह ,अवधेश सिंह चेरो, रीगा देवी, मीना तिवारी, पूजा कुमारी पंकज यादव, मनदीप कुमार, बिरजू सिंह, धीरेंद्र यादव, सहायक सिंह, अंकित कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Manika news Deepak prakash


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *