Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
झारखंड

बड़ी खबर: झारखंड में पंचायत चुनाव कराने को लेकर सरकार की हरी झंडी

Jharkhand Panchayat Election 2022

रांची : हेमंत सोरेन कैबिनेट ने राज्य में पंचायत चुनाव कराने को हरी झंडी दे दी है. गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. प्रस्ताव राज्यपाल और राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में ग्राम सरकार पिछले एक साल से एक्सटेंशन पर चल रही है. कार्यकारिणी समिति के माध्यम से जिले से लेकर गांव तक कार्य किया जा रहा है। लेकिन अब जल्द ही झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं.

अब राज्य चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगा. बताया जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत से चुनाव शुरू हो जाएंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव के मैदान में कूदने वालों के लिए आने वाला एक महीना काफी चुनौतीपूर्ण होगा. उम्मीदवारों ने नवंबर-दिसंबर में जो तैयारियां शुरू की थीं, वही तैयारियां एक बार फिर शुरू होती नजर आएंगी. पंचायत चुनाव को सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

Jharkhand Panchayat Election 2022

इसे भी पढ़ें :- झारखंड: विधानसभा सत्र के बाद पंचायत चुनाव कराने पर राजी सरकार, तारीखों के ऐलान का इंतजार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *