Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार : महिला ने दर्ज कराई छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पेशरार पंचायत के पतरातू गांव निवासी महिला सुलेखा देवी पति सुरेंद्र यादव ने घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सदर थाना में दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि मेरे पति बैंगलोर काम करने गए हैं, इसी का फ़ायदा उठाकर कुलगड़ा गांव निवासी बसंत सिंह घर में घुसकर बदसलूकी से बात करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका चचेरा भाई अजय सिंह आया और दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, महिला द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *