Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बारियातू में धानक्रय केंद्र का बीडीओ ने किया शुभारंभ, 2050 रुपये प्रति क्विंटल होगी धान की खरीदारी

बारियातू / संजय राम

लातेहाऱ : बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस में किसानों की धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ बीडीओ प्रतिमा कुमारी, बीसीओ अरविंद कुमार व प्रमुख महावीर उरांव ने फीता काटकर बुधवार को किया।

मौके पर बीडीओ प्रतिमा नेबताया कि निबंधित किसानों से धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल व 110 रुपये बोनस कूल 2050 रुपये धान प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी।

बीसीओ कुमार ने कहा कि धान की नमी मापने का यंत्र देखकर ही निबंधित किसानों से धान खरीदी जाएगी। धान की अधिकतम नमी 17 यंत्र में दिखनी चाहिए इससे अधिक रहने पर धान नही ली जाएगी। जो किसान अभीतक धान बिक्री को लेकर निबंधन नही करा सके हैं, वे अपने जमीन की कागजात अंचलाधिकारी से सत्यापित कराते हुए अपना आधार नम्बर, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नम्बर की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ फॉर्म जमा कर सकते है। किसी भी तरह की परेशानी हो तो कृषक मित्र से मिलकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म व निबंधन निःशुल्क किया जाता है।

धान अधिप्राप्ति कार्य शुभारंभ के अवसर पर अनिल उरांव, राकेश कुमार, सन्तोष प्रसाद, भुनेश्वर यादव, लखन साव, बसंत सिंह सहित अन्य किसान भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *