Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
चंदवालातेहार

उग्रवादी संगठन झासंजमुमो को वर्दी सप्लाई करने वाला फरार लाल वारंटी गिरफ्तार

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में चंदवा पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग 13 साल से फरार चल रहे लाल वारंटी जहीर मियां उर्फ जहीर अंसारी उर्फ तूफान को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि जहीर मियां पूर्व में झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो लोहा सिंह के लिए पोशाक उपलब्ध कराने का कार्य करता था।

जहीर मियां के खिलाफ लोहरदगा न्यायालय से भी कुर्की का वारंट जारी किया गया है। पुलिस को जहीर की लंबे समय से तलाश थी। जहीर को कोर्ट के जीआर संख्या 138/09 के आलोक में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *