Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
लातेहार

लातेहार: अवैध कोयला खनन में लगे 6 लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, कोयला लदे 5 ट्रैक्टर व दो बाइक जब्त, नामजद प्राथमिकी दर्ज

Latehar – Illegal Coal Mining

लातेहार : लातेहार पुलिस ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर रविवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के सासांग गांव में छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त छह लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से अवैध कोयला लदे पांच ट्रैक्टर और खनन कार्य में लगे लोगों की दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

पकड़े गए लोगों में अजय सिंह पिता महादेव सिंह (बिचलीदाग, मनिका) चन्दन कुमार, पिता सन्तु प्रसाद (बन्दुआ, मनिका) फूलचंद उरांव, पिता स्व0 झरी उरांव (बन्दुआ, मनिका) विमल सिंह, पिता राजेश सिंह (मटलौंग, मनिका) बिरेन्द्र उरांव, पिता तेजू उरांव (तुलबुल, लातेहार) व जफ़र उरांव, पिता तेजामुल खान (कोढ़ांस, लातेहार) शामिल है।

सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम जैसे ही अवैध खनन स्थल पहुंची, खनन कार्य में लगे लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान टीम ने छह लोगों को दौड़ाकर पकड़ा। शेष अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

उन्होंने आगे बताया कि सभी आरोपियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए लातेहार जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर धोबी, अजय कुमार दास, रोहित कुमार महतो, रुपलाल प्रसाद और सशस्त्र बल शामिल थे।

Latehar – Illegal Coal Mining


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *