Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
झारखंड

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई 5 बच्चों की मां, पिटाई कर दोनों को अर्धनग्न घुमाया, 6 गिरफ्तार

dumka breaking news

दुमका : दुमका जिले में पांच बच्चों की मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की, फिर अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से छुड़ाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 6 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। घटना मसालिया थाना क्षेत्र की है।

दरअसल गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर गांव वाले दोनों की पिटाई कर अर्धनग्न अवस्था में घुमा रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक महिला का सिर फट गया है, जबकि प्रेमी के चेहरे पर चोटें आई हैं।

kidzee

लोगों ने बताया कि महिला का 54 वर्षीय सुनील मंडल के साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव वालों को थी। इसलिए ग्रामीण दोनों पर नजर बनाए हुए थे। रविवार को ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। फिर दोनों अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज हेम्ब्रम, नुसिसल हेम्ब्रम, कालेश्वर हेम्ब्रम, महेश्वर हेम्ब्रम, नरेश मुर्मू और रामधन टुडू के रूप में हुई है।

दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि गैर पुरुष के साथ महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी. पुलिस ने इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मारपीट में शामिल अन्य ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

dumka breaking news


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *