Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
गारूलातेहार

अज्ञात लोगों ने अरहर की खेत में लगाई आग, 20 डिसमिल में लगी अरहर की फसल जलकर ख़ाक

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : ज़िले के गारू थाना क्षेत्र के रुद पंचायत अंतर्गत चिरैया गांव निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला के खेत में शनिवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे 20 डिसमिल में लगी अरहर की फसल जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गयी है।

आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पटवन के दर्जनों पाइप और आम के पौधे भी जल कर राख हो गए।

इस संबंध में कृष्ण मोहन शुक्ल ने बताया कि शनिवार की दोपहर पास में कुछ अज्ञात लोगों का वाहन खड़ा था, उसी समय आगजनी की घटना हुई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है। वे लोग कौन थे? उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

आगे बताया गया कि अगर आसपास के ग्रामीणों ने आग नहीं बुझाई होती तो घर भी आग की चपेट में आ सकता था। ग्रामीणों की तत्परता से आग की चपेट में आने से घर बच गया। लेकिन खेत में लगी फसल और आम के पौधे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।

इधर की घटना की जानकारी मिलने पर गारू थाना प्रभारी शाहिद अंसारी ने घटना स्थल का मुयाना कर मामले की जांच कर कारवाई की बात कही है। फ़िलहाल इस मामले की लिखित शिकायत नही दी गयी है।

कृष्ण मोहन शुक्ल ने कहा कि होली के त्योहार की व्यस्तता के कारण मैं लिखित आवेदन नहीं दे पाया हूं, लेकिन जल्द ही इस मामले की लिखित शिकायत थाने में करूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *