Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंड

गुमला: नक्सली साले की अंतिम संस्कार में शामिल होने आये जीजा की पीट-पीटकर हत्या

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव में दो लाख का इनामी नक्सली दिलबर नायक की बीमारी से मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे उनके जीजी नंदलाल नायक (40) की अज्ञात अपराधियों ने लाठियों, डंडों और पत्थरों से मार डाला।

सबूत छिपाने के इरादे से शव को टोटांबी बांध में चटाई से लपेट कर फेंक दिया गया। लेकिन गुरुवार को बांध के ऊपर आते ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला।

इधर, शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने देखा कि मृतक का चेहरा कुचला हुआ है। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कपड़े से शव की पहचान नंदलाल नायक के रूप में की।

नंदलाल के चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। इस वजह से उसकी हत्या किए जाने की प्रबल संभावना थी। ग्रामीणों ने बताया कि नंदलाल परिवार के साथ चैनपुर प्रखंड स्थित ईंट भट्ठे में काम करता था।

पिछले रविवार को अपने जीजा नक्सली दिलबर नायक की मौत के बाद वह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अकेले टोटांबी गांव पहुंचा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे ईंट भट्ठे में रुके हुए थे।

प्रथम दृष्टया पुलिस का यह भी मानना ​​है कि आपसी विवाद के बाद नंदलाल की हत्या की गई है। शव को चटाई में लपेटकर बांध में फेंक दिया गया। जांच के दौरान गांव की पुलिस ने नंदलाल के कुछ परिचितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। साथ ही पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।