Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
झारखंड

नेतरहाट स्कूल में एडमिशन के लिए झारखण्ड का निवासी होना अनिवार्य

नेतरहाट स्कूल में एडमिशन

नेतरहाट आवासीय विद्यालय, लातेहार में वर्ष 2022 से नामांकन प्रक्रिया में परिवर्तन होगा। विद्यालय में नामांकन से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवासीय प्रमाण पत्र का सत्यापन किया जायेगा। इसके लिए नामांकन के लिए चयनित छात्रों का निवास प्रमाण पत्र अब स्कूल प्रबंधन द्वारा संबंधित जिले के उपायुक्त को भेजा जाएगा। छात्र द्वारा जमा प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद ही नामांकन लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :- राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला

विद्यालय में नामांकन के लिए छात्र का झारखंड राज्य का मूल/स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। निवास प्रमाण पत्र सीओ/एसडीओ द्वारा ही निर्गत होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद भी सत्यापन में प्रमाण पत्र सही नहीं पाये जाने पर नामांकन नहीं किया जायेगा.

क्यों हुआ नियम में परिवर्तन :-

पहले नेतरहाट स्कूल में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बिहार के कई छात्र एडमिशन ले लिया करते थे। कुछ छात्रों का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है। वर्ष 2021 में जब कोविड संक्रमण के बाद स्कूल खुला तो कुछ छात्रों द्वारा सौंपी गई कोविड जांच रिपोर्ट में पता बिहार के विभिन्न जिलों का था। कोविड जांच रिपोर्ट पटना, जमुई और नालंदा जिलों के मिले थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नेतरहाट स्कूल में एडमिशन