Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

लातेहार: अमन साहू गिरोह के नाम पर बालूमाथ के व्यवसायी को धमकाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुलसु गांव निवासी व्यवसायी निर्मल साव से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फुलसु पंचायत अंतर्गत पिपरा टोला निवासी मोहम्मद अनवर मियां का पुत्र मोहम्मद अबूजर है, जो मोबाइल के माध्यम से बीते 10 दिनों से लगातार अमन साहू गिरोह का आदमी बताकर व्यवसायी से एक करोड रुपए की रंगदारी और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहा था।

इसे भी पढ़ें :- दस दिन से लापता अनिल की तलाश में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

इस बात की जानकारी व्यवसायी निर्मल साव ने लिखित रूप से बालूमाथ थाने को दी। जिसके बाद बालूमाथ थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 385, 387 आदि के तहत कांड संख्या 59/2022 दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बालूमाथ थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।

बताया कि इसे पकड़ने में बालूमाथ थाना के पुअनि प्रशांत प्रसाद समेत कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें