Monday, January 20, 2025
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: पानी भरने के दौरान रस्सी टूटने से कुएं में गिरी महिला, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सोमवार की देर शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम में कुएं से पानी भरने के दौरान रस्सी टूट जाने के कारण एक महिला कुएं में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान गेरेंजा ग्राम निवासी चरकू भुइयां की पत्नी शकुनवा देवी के रूप में हुई।

घायल महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में शकुनवा देवी के सर व शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: अमन साहू गिरोह के नाम पर बालूमाथ के व्यवसायी को धमकाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें