Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
लातेहारहेरहंज

जुलूस के दौरान अश्लील गाना बजाने पर सीधे होगी एफआईआर : एसडीपीओ

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हेरहंज थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार ने की।

बैठक में श्री कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना कर जुलूस निकालने के निर्देश दिए गए है। दोनों समुदाय आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। त्योहारों में एक दूसरे की मदद करें।

कहा कि दोनों समुदायों के लोगों को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। संविधान के बाहर कुछ भी न करें। किसी एक जुलुस में सौ से अधिक जमा न हो। उन्होंने कहा कि जुलुस के दौरान अगर अश्लील गाना बजाया गया तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। जेल भेजा जाएगा।

मौके पर पुलिस निरीक्षक शशि रंजन, एसआई अभिषेक कुमार, कैलाश मंडल, बिंदेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, बीससूत्री अध्यक्ष-रामवृक्ष गंझू, उप प्रमुख मो जनाब अंसारी, रंजीत जायसवाल, उपेन्द्र यादव, लाडले खान, एनुल अंसारी, दिलीप सिंह, शिव सिंह, विजय गुप्ता, कांति लकड़ा, कंचन कुमारी, पिंकू गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुरली प्रसाद, कमलेश यादव, अरविंद यादव, मनीष गुप्ता, सोनू गुप्ता, बिनय कुमार समेत काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।

Herhanj news