Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
झारखंड

कुख्यात मानव तस्कर महिला ने किया सरेंडर, एक लाख था इनाम

रांची : कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी सुनीता देवी ने सोमवार को एनआईए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने सरेंडर करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुनीता को एनआईए ने वांछित घोषित किया था। उस पर एक लाख का इनाम रखा था। राज्य में यह पहला मौका है जब मानव तस्कर के लिए ईनाम की घोषणा की गई है। सुनीता देवी को बहुत पहले खूंटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद जमानत पर बाहर आने के बाद ही वह फरार थी।

इसे भी पढ़ें :- झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

एनआईए ने 4 मार्च, 2020 को खूंटी में मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) पुलिस स्टेशन में 19 जुलाई, 2019 को दर्ज मानव तस्करी के एक मामले को लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। खूंटी पुलिस ने एएचटीयू मामले में ही पन्ना लाल महतो को गिरफ्तार किया था।

एनआईए की रिसर्च में पता चला है कि आरोपी पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी ने मिलकर दिल्ली की तीन प्लेसमेंट एजेंसियों से बड़े पैमाने पर मानव तस्करी को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें :- जिलिंगा में श्रीराम भक्तों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शरबत और ठंडा पिलाकर किया स्वागत

ये तस्कर झारखंड के गरीब और नाबालिग बच्चों और लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाते हैं और दिल्ली और आसपास के राज्यों को सौंप देते हैं। वहां उनका शोषण किया जाता है। आरोप है कि आरोपियों ने मानव तस्करी को अंजाम दिया और इससे करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें