Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

MMCH में प्रसव के बाद लातेहार की महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पलामू : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने बुधवार को एमएमसीएच परिसर में हंगामा किया। मृतक महिला के परिजन शव लेकर अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे थे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

परिवार का आरोप है कि डॉक्टर और एएनएम की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई। इसलिए डॉक्टर और एएनएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं परिजन डॉक्टर और एएनएम को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े थे।

इसे भी पढ़ें :- टाना भगतों का आंदोलन : आखिर क्या है पांचवीं अनुसूची का विवाद

जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के मनिका के विनोद चौरसिया की पत्नी अंजलि देवी को प्रसव के लिए सोमवार रात मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह छोटा ऑपरेशन के जरिए उसका प्रसव कराया।

बताया जाता है कि डिलीवरी के बाद तेजी से ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टरों ने महिला के परिजनों से खून की व्यवस्था करने को कहा था। दो यूनिट रक्त भी दिया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया। रांची जाते समय रास्ते में ही महिला अंजलि देवी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार : चेक बाउंस के आरोपी को छह माह की सजा

इस घटना से नाराज मृतक महिला के परिजन बुधवार को अस्पताल पहुंचे और शव को लेकर विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि उक्त महिला का मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा में है।

विरोध प्रदर्शन में मृतक महिला के पिता लक्ष्मण चौरसिया, निवर्तमान जिप सदस्य विकास चौरसिया, व्यास प्रसाद चौरसिया, शशि चौरसिया, आशुतोष चौरसिया, इंदल चौरसिया, कमल किशोर प्रहलाद आदि शामिल थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीके सिंह वहां पहुंचे और महिला के परिजनों को समझाया। लेकिन, वे डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

इसके बाद शहर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला अंजलि देवी के ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और एएनएम से पूछताछ के लिए अस्पताल अधीक्षक ने जांच टीम गठित की है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने बताया कि ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और एएनएम से पूछताछ की गई है। उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह पूछा गया है कि उक्त महिला को किन परिस्थितियों में रेफर किया गया था। वहीं जब खून की कमी थी तो उसका ऑपरेशन क्यों किया गया?

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल