Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में चार घायल, तीन की हालत नाजुक

पप्पू कुमार / मेदिनीनगर

पलामू : मोहम्मदगंज जपला मुख्य मार्ग में भोला मोड़ के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ओवरटेक करते समय आगे जा रहा एक टेंपो वाहन पीछे से धक्का लगने से पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें 3 के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक का पैर टूट गया है। टेंपो खरसोता से मोहम्मदगंज की ओर आ रहा था।

गंभीर रूप से घायलों में सबीना बीबी, कांडी थाना अंतर्गत कुरकुट्टा गांव निवासी, एरुन बीबी, उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सिरहा गांव निवासी, रामजन्म राम, जिनके सिर में गंभीर चोट आई है, को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से इलाज के लिए हैदरनगर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक शख्स नबीनगर थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी कर्मू राम, जिसका पैर टूट गया है, जिसे एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया।

घटना के बाद स्कॉर्पियो समेत चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाने के एसआई अजय केरकेट्टा आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।