Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में भीषण धमाका, लगी आग, दो संविदा कर्मी घायल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम स्थित टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अचानक आग लग गई। शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे भीषण धमाका हुआ, जिससे प्लांट में आग लग गई। हादसा कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 में हुआ। इससे गैस का रिसाव होने लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसमें दो संविदा कर्मचारी घायल हो गए हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट एक और दो में भगदड़ मच गई। आपात स्थिति में सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आसपास के परिसर को खाली करा लिया गया है। विस्फोट से गैर-विषाक्त गैस निकली। इस वजह से आग की लपटें उठने लगीं। करीब 15 मिनट में स्थिति पर काबू पा लिया गया। ढाई घंटे में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि कोक प्लांट की बैटरी में विस्फोट हो गया। दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। दो संविदा कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं और एक कर्मचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की है, उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना को लेकर कहा कि जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की खबर मिली है। जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ समन्वय कर घायलों के शीघ्र उपचार के लिए कार्रवाई कर रहा है।