Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में लोगों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, 17 से 19 जनवरी तक रांची समेत इन जिलों में बारिश के आसार

रांची : राज्य में ठंड अभी और सितम ढायेगी। कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। रांची मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में कोहरा और धुंध को लेकर अलर्ट किया है। वहीं, बुधवार से कुछ जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 19 जनवरी तक रांची समेत गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में मध्यम बारिश की संभावना है।

अगले दो से तीन दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है। बुधवार की सुबह कोहरे के बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।

Jharkhand Weather Update Today