Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा

रांची : राज्य की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आयेंगे। वे 12 मई को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 16 मई को गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह आठ बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने दो दिवसीय दौरे पर तीन मई को सिंहभूम में जनसभा और राजधानी रांची में रोड शो किया था। साथ ही चाई मई को पलामू और सिसई क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने इस धरती से ही आयुष्मान भारत योजना की लॉन्चिंग की थी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातु जाने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाने की शुरुआत की। इतना ही नहीं मोदी ने राष्ट्रीय स्तर की कई योजनाओं की लॉन्चिंग भी झारखंड के धरती से की।

PM Modi Jharkhand Visit