Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

BREAKING: बोलेरो व मारुती वैन की सीधी टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नेतरहाट थाना क्षेत्र के मुड़माटी के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महुआडांड़ लाया गया है।

मृतक की पहचान गुमला जिला का रहने वाला सुदामा बरवा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। पुलिस दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार सुदामा बरवा गुमला से मछली लेकर मारुती वेन से नेतरहाट की ओर आ रहा था। वाहन में उसके साथ उसकी पत्नी मुन्नी कुमारी के अलावे एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। वही नेतरहाट से थोड़ी देर पहले एक व्यक्ति लिफ्ट मांग कर उनके वाहन में सवार हुआ।

इसी बीच मुड़माटी के निकट सामने से आ रहे एक बोलेरो की मारुती वैन से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में वाहन चला रहा सुदामा और लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था।