Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडबिहार

BIG BREAKING : 84 लाख का इनामी नक्सली संदीप यादव की मौत

कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उसे जहर देकर मारा गया है। संदीप कुमार उर्फ ​​विजय यादव (55 वर्ष) गया जिले के गांव बाबूराम देह का रहने वाला था। उसके खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज थे। झारखंड सरकार की ओर से करीब 50 लाख रुपये और बिहार सरकार की ओर से 25 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

गया: इनामी माओवादी नेता संदीप यादव की मौत हो गई है। उनका शव बिहार के गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में पड़ा था। 84 लाख के इनामी माओवादी संदीप की मौत की वजह जहर बताई जा रही है। संदीप कुमार उर्फ ​​विजय यादव (55 वर्ष) बांके बाजार प्रखंड के गांव बाबूराम देह का रहने वाला था। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं।

500 नक्सली मामले दर्ज

उसके खिलाफ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में करीब 500 नक्सली मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा रखे गए इनामों को अगर जोड़ दिया जाए तो संदीप उर्फ ​​विजय 84 लाख का इनामी माओवादी था। लगभग 3 दशकों तक बिहार ने झारखंड सहित विभिन्न राज्यों में विनाशकारी घोटालों को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ सिर्फ बिहार में ही 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

संदीप यादव नक्सली