Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखण्ड : कांग्रेस-झामुमो गठबंधन में मनमुटाव के बाद समन्वय समिति का गठन

झारखण्ड समन्वय समिति : झारखंड सरकार में समन्वय के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की अध्यक्षता में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय कमेटी में झामुमो के पांच, कांग्रेस के तीन और राजद के एक सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच हुई बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी।

समन्वय समिति अध्यक्ष शिबू सोरेन होंगे। इसके अलावा समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सदस्य होंगे। वहीं, झामुमो की ओर से विधायक सरफराज अहमद, फागु बेसरा, महासचिव विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति में रहेंगे। राजद की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समन्वय समिति के सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि गठबंधन सरकार में समन्वय व संवाद को और बेहतर बनाने के लिए इस समन्वय समिति का गठन हुआ है। यह समिति राज्य सरकार के द्वारा किए जाने वाले बोर्ड, निगम और राजनीतिक नियुक्तियों पर निर्णय और राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं के चलाने व प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी करेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम प्रभावी तरीके से अमल हो इसका प्रयास करेगी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जल्द ही समन्वय समिति की बैठक शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यंमत्री के साथ बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे।

advt

झारखण्ड समन्वय समिति