Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में अवैध केंदू पत्ता जब्त, एक गिरफ्तार

लातेहार : डीएफओ को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव में अवैध केंदू पत्ता खरीदते लुकुइया गांव निवासी प्रमोद गंझू पिता किशुन गंझू को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लुकुइया ग्राम में अवैध तरीके से केंदू पत्ता की खरीदारी की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर गुरुवार को छापामारी टीम गठित कर इस कारोबार से जुड़े प्रमोद गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

खरीदारी स्थल से केंदू पत्ता भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने एक साथी अजमल अंसारी का भी नाम बताया है जो फिलहाल फरार है। वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए विभाग अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

लातेहार अवैध केंदू पत्ता