Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: थाने की हाजत में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Latehar Latest News Today

लातेहार : जिले के चंदवा थाने की हाजत में बंद आरोपी कैलाश सिंह (37) की गुरुवार की शाम थाने की हाजत में मौत हो गयी। आरोपी रामगढ़ जिले के बिजलियां गांव का रहने वाला था। पुलिस ने उसे टोरी रेलवे साइडिंग से बैटरी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मृतक की फ़ाइल फोटो

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक, रेलवे साइडिंग से बैटरी चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें बैटरी चोरी के आरोप में कैलाश सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को हाजत में बंद कर दिया था। गुरुवार की शाम अचानक पुलिस कर्मियों की नजर कैदी पर संदिग्ध हालत में पड़ी हुई पड़ी। पुलिस ने आनन-फानन में उसे हाजत से बाहर निकाला और चंदवा अस्पताल ले गयी। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक खेमा भी सक्रिय हो गया। चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

इधर इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कैदी की मौत हो गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।

Latehar Latest News Today