Breaking :
||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम
Wednesday, May 15, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: आम के पेड़ से गिरकर बच्चा घायल, रिम्स रेफर, महिला को सांप ने काटा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढा ग्राम निवासी चौथी भुइयां का 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार आम की पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल रितेश कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल रितेश कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बगल में ही आम कि पेड़ में चढ़ा फल तोड़ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सर्पदंश से महिला घायल

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम अंतर्गत तेतरियाखार टोला निवासी गंदौरी उरांव की पत्नी सुनीता देवी सर्पदंश के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अशोक ओड़िया की देखरेख में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घायल सुनीता देवी बरसात के मौसम को देखते हुए घर के पिछवाड़े में रखें जलावन लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान लकड़ी से सटे किसी विषैले सांप ने उसे हाथ में डस लिया। जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल घायल सुनीता देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।