Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: आम के पेड़ से गिरकर बच्चा घायल, रिम्स रेफर, महिला को सांप ने काटा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढा ग्राम निवासी चौथी भुइयां का 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार आम की पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल रितेश कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल रितेश कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बगल में ही आम कि पेड़ में चढ़ा फल तोड़ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सर्पदंश से महिला घायल

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम अंतर्गत तेतरियाखार टोला निवासी गंदौरी उरांव की पत्नी सुनीता देवी सर्पदंश के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अशोक ओड़िया की देखरेख में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घायल सुनीता देवी बरसात के मौसम को देखते हुए घर के पिछवाड़े में रखें जलावन लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान लकड़ी से सटे किसी विषैले सांप ने उसे हाथ में डस लिया। जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल घायल सुनीता देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।