Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

चंदवा : फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चों के परिजनों को मिली सहायता राशि

चंदवा / लातेहार : फूड प्वाइजनिंग से हुई मौत के संबंध में राज्य सरकार और लातेहार जिला प्रशासन ने अनिल गंझू को 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सत्यानंद भोगता माननीय मंत्री, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विवेकाधीन कोटे से अनिल गंझू की पत्नी आरती देवी के खाते में 50,000 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। उक्त राशि 22 जून को अनिल गंझू की पत्नी आरती देवी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बता दें कि छह जून को चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के परसाही गांव में अनिल गंझू की दो बेटियों की मौत हो गई। जिनमे निधि कुमारी की छह जून को मौत हुई और आराध्या कुमारी की 8 जून को मौत हुई थी। इन दोनों की मौत रिंग्स, स्नैक्स और महाराजा का मिक्सचर खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई थी। इसकी वजह से इनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद 8 जून को मंत्री सत्यानंद भोगता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को 50000 हजार की अनुदान राशि देने का वादा किया था।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समर्थकों के साथ गिरफ्तार

ज्ञात हो कि गुरूवार को लातेहार उपायुक्त के सामने शांतिपूर्वक धरने में भाग लेने जा रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और उनके समर्थकों को लातेहार पुलिस ने चंदवा से गिरफ्तार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव धरने पर बैठ कर अनिल गंझू की दो बेटियों की मौत पर सहायता राशि की मांग कर रहे थे।

चंदवा फूड प्वाइजनिंग सहायता राशि