Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
झारखंडरांची

फेमिना मिस इंडिया में पहुंचने वाली झारखंड की पहली आदिवासी महिला बनीं रिया तिर्की

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रिया तिर्की रविवार 3 जुलाई को फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आदिवासी समुदाय की रिया तिर्की ने अपनी योग्यता से झारखंड का मान बढ़ाया है। हर कोई आज उन्हें शुभकामनाएं और प्यार भेज रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। हेमंत सोरेन ने लिखा है कि यह गर्व का क्षण है। झारखंड की रिया तिर्की को बहुत-बहुत बधाई।

मालूम हो कि आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया तिर्की रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित पीबी सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से की। वह एक बेहतरीन मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह बैडमिंटन, बैंकिंग और एथोलॉजी में बहुत रुचि रखती हैं। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली रिया फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

24 साल की रिया तिर्की ने साल 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी थी। करीब 8 साल की मेहनत के बाद वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया है कि संघर्ष के बल पर हर कोई अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आपको बस धैर्य और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।