Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: राजधानी के एक होटल में बाप-बेटे की चाकू मारकर हत्या, पुलिस कर रही छानबीन

रांची : राजधानी रांची के होटल शिवालिक में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस स्टैंड के बगल में स्थित शिवालिक होटल की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने होटल में ठहरे पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक हजारीबाग के इचक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, सिटी डीएसपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान नागेश्वर महतो और उनके बेटे अभिषेक महतो के रूप में हुई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी मिल रही है कि मृतक अभिषेक नशे के धंधे से जुड़ा था। वह आपराधिक प्रकृति का भी बताया जाता है। फुलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इचक निवासी पिता-पुत्र ने नौ जुलाई को सुबह नौ बजे होटल शिवालिक में कमरा बुक कराया था। जिसके बाद 10 जुलाई को दोनों की हत्या कर दी गई थी। होटल कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर महतो की बेटी की शादी पत्थलगड़वा में तय हुई थी। इसके लिए नागेश्वर महतो अपने बेटे को लेकर रांची आए थे। भावी दामाद ने उसे नौ जुलाई को होटल शिवालिक में रहने के लिए कमरा नंबर 201 बुक कराया था और नागेश्वर महतो अपने बेटे के साथ रह रहा था। इसी बीच शाम चार बजे जब उसका भावी दामाद कुछ सामान लेकर होटल पहुंचा तो उसने दोनों को मृत देखा। जिसके बाद होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई।