Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
चंदवालातेहार

लातेहार: चंदवा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला का कटा पैर, मौत

लातेहार : बरकाकाना-बरवाडीह रेलवे खंड के टोरी-चेटर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 186/11-13 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला का दाहिना पैर शरीर से कट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान से गुजरते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना के बाद टोरी रेलवे प्रबंधन के अशोक कुमार, टीआई संजय कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एंबुलेंस की मदद से अधिकारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लेकर पहुंचे। जहां डॉ. रेणु तिर्की और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। वह अपना नाम लीलावती देवी, पति का नाम सुताराम, चंदवा और पुत्र का नाम कैलाश बता रही थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

अपडेट: ताजा जानकारी के अनुसार घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी है।