Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में भाजपा के चार विधायक निलंबित

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने चार विधायकों को सदन की कार्यवाही से 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है। इनमें जयप्रकाश भाई पटेल, रणधीर सिंह, भानु प्रताप शाही और ढुल्लू महतो शामिल हैं। इन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। सदन के प्रश्नकाल की शुरुआत सरयू राय के हरमू नदी से संबंधित प्रश्न से हुई। उसके बाद भाजपा के अनंत ओझा ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों को बंद करने पर सवाल उठाया। इसका जवाब देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है।

इस दौरान भाजपा सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। लगातार नारेबाजी करते हुए विपक्षी भाजपा के सदस्य वेल में चले गए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

स्पीकर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कल पूरे देश ने उन लोगों के आचरण को देखा, भाई आज भी विपक्षी सदस्य उसी तरह हंगामा कर रहे हैं। उन्हें विरोध करने के लिए शब्दों का प्रयोग करना चाहिए लेकिन उनकी वजह से अन्य पार्टी के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए जिससे दूसरे लोगों को भी बुरा लगे।

जब अध्यक्ष के बार-बार विपक्षी सदस्यों के प्रयास सफल नहीं हुए, तो उन्होंने भाजपा के चार सदस्यों को निलंबित करने का निर्देश दिया।