Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार ने जारी की नई एसओपी, समय सीमा तय

रांची : झारखंड के सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के तबादले को लेकर नई एसओपी जारी की गई है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुनील कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरण नीति के तहत सभी संबंधित प्रक्रियाओं को इसके तहत निर्धारित तिथियों तक पूरा करें।

संशोधित स्थानांतरण नीति के अनुसार पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके तहत सभी स्कूलों की जिला स्तरीय स्थापना समिति की बैठक के बाद 31 अगस्त तक जोन के आधार पर स्कूलों को अधिसूचित किया जाएगा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस तिथि तक अधिसूचित विद्यालयों के कार्यरत, स्वीकृत, रिक्त पदों एवं शिक्षक छात्र अनुपात का विवरण प्रकाशित किया जायेगा। साथ ही सभी वर्ग के कार्यरत एवं पदस्थापित प्राचार्यों एवं सहायक शिक्षकों की विद्यालयवार एवं अंचलवार सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

आवश्यकता से अधिक शिक्षकों के स्थानान्तरण हेतु संवर्गवार चयन एवं उनकी प्राथमिकता सूची का प्रकाशन 5 सितम्बर तक किया जायेगा। जोन एक, दो व तीन से चिन्हित कई वर्षों से पदस्थापित शिक्षकों के प्रशासनिक तबादले की अंकतालिका तैयार कर प्रकाशन 5 अक्टूबर तक किया जायेगा।

नवंबर-दिसंबर माह तक अत्यधिक चिन्हित शिक्षकों का स्थानान्तरण एवं प्रशासनिक स्थानान्तरण हेतु सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अधिकतम 20 प्रतिशत शिक्षकों का तबादला जोन चार व पांच में किया जायेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वे शिक्षक जिन्होंने किसी विद्यालय में लगातार पांच वर्ष सेवा की है, वे अगले वर्ष फरवरी माह में सामान्य स्थानान्तरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसी प्रकार सभी संवर्ग के असाध्य रोगी, निःशक्तजन, महिला शिक्षक एवं अन्य गम्भीर परिस्थितियों में पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु आवेदनकर्ता अगले वर्ष फरवरी माह में अपने स्थानान्तरण अथवा अन्तर जिला स्थानान्तरण हेतु आवेदन कर सकेंगे।

अगले साल अप्रैल से जून-जुलाई तक ट्रांसफर संबंधी अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसकी समय सीमा भी तय कर दी गई है। इस तरह अगले वर्ष जून-जुलाई माह तक शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण हो जाएगा।