Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, निकाला जूलूस

लातेहार : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के उदालखाड़ गांव में 17 अगस्त को एक युवक रेमोन गिद्ध (23) पिता स्व. फिलिप गिद्ध का शव मिला था। जिसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेक दिया गया था। इस मामले को लेकर थाना पुलिस जांच कर रही है।

इसी बीच आज परहाटोली पंचायत के कुरो, विश्रामापूर, बोडाकोना, नगर, शाहपुर, उदालखाड़, दातुखाड़ एवं डूमरडीह के ग्रामीणों ने बैठक किया। जहां रेमोन गिद्ध के हत्या में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया गया। अब तक हत्यारे का उद्भेदन नही होने पर थाना प्रभारी पर दबाव बनाया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

परहाटोली मुखिया रीता खलखो, पंसस निर्मला टोप्पो, चंपा मुखिया और आदिवासी नेता लुईस कुजूर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला पुरूष शाम छह बजे जूलूस की शक्ल में रामपुर और डीपाटोली होते हुए, पुलिस, प्रशासन मुर्दाबाद, हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करो, थाना प्रभारी को निलंबित करो का नारा लगाते हुए महुआडांड़ थाना का घेराव किया व नारेबाजी की।

मामले में थाना प्रभारी आशुतोष यादव से उप प्रमुख अभय मिंज, मुखिया रीता खलखो, पंसस निर्मला टोप्पो, पूर्व जिला परिषद मनीना कुजूर, लुईस कुजूर के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से पूछा की अब तक हत्यारे की गिरफ्तारी क्यो नही हुई।

वहीं मृतक की पत्नी मेरी ग्रेस बेक ने कहा मुझे इंसाफ चाहिए, खेती और पशु को लेकर यह हत्या हुई है। मेरे द्वारा थाना को बताया गया है कि मेरे पति कहां जा रहे है, वह बताकर गये थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पंसस निर्मला टोप्पो ने कहा कि पुलिस इस केश पर लापवाही बरत रही है। लुईस कुजूर ने कहा अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नही होती है, सड़क जाम किया जाएगा।

इस सबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दबाव में आकर बिना सबूत को किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नही आई है। शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।