Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में टमाटर की खेत में काम कर रही तीन महिलाएं वज्रपात से घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार की दोपहर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बढनियाखार गांव में बारिश के दौरान वज्रपात होने से टमाटर की खेत में काम कर रही तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल महिलाओं में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बसरिया टोला निवासी कलेश्वर साहू की पत्नी आशा देवी, तुलामन साव की पत्नी फुलवा देवी एवं बढनियाखार गांव निवासी किरण गंझू की पत्नी तारामुनी देवी शामिल है।

घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर सुरेश कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं टमाटर की खेत में कोड़ाई कर रहीं थीं। इसी दौरान बारिश होने से सभी महिलाएं पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए छिपी थी इसी बीच जोरदार वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में सभी महिलाएं आ गई। फिलहाल तीनों घायल महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।