Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में JJMP के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, एक लातेहार का

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस एके-47 और देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के अवसाने में ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनी थी। गांव वाले उस इलाके से जा रहे थे जहां गोलीबारी हुई थी। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा दो युवकों को भागते देखा गया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया उग्रवादी नागेंद्र सिंह चैनपुर के चांदो का रहने वाला है। जबकि राहुल कुमार सिंह लातेहार के छिपादोहर का रहने वाला है।

दोनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर सूरज ने अवसाने इलाके में दहशत फैलाने के लिए एके-47 से फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद ग्रामीणों को आते देख सूरज फरार हो गया। उसके साथ उसके अन्य दो साथी भी भाग रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

चैनपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी जेजेएमपी के लिए लेवी, हथियार और अन्य सामग्री मुहैया कराते थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है।