Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Tuesday, April 30, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में पलास्टिक मुक्त अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

मनिका प्रखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान से पचफेड़ी चौक तक आरोग्य भारती के तत्वाधान में प्लास्टिक मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। मौके बच्चों के हाथों में पलास्टिक मुक्त लातेहार, प्लास्टिक मुक्त मनिका समेत कई तख्तियां थीं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके आरोग्य भारती के प्रांतीय सह सचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मनिका प्रखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाना हम सभी लोगों का लक्ष्य होना चाहिए।

मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि प्लास्टिक के सिंगल यूज के कारण हमारी आवोहवा प्रभावित हो रही है। इसके नुकसान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता।

वहीं जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि हमे रोजमर्रा की खरीदारी के लिए अपनी आदत को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हम सब्जी भी खरीदने जाते हैं तो सिंगल यूज पॉलीथिन मांगते है। यह गलत है। वहीं उन्होंने दुकानदारों से भी अपील किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर वरिष्ठ नागरिक सालिक साव, बीइईओ अमरेंद्र पाठक, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, मधुरेश कुमार, संजय सिंह, सुभाष कुमार समेत नव ज्योति निकेतन आवासीय विद्यालय, केडीएम स्कूल, बिरसा मुंडा आवासीय विद्यालय के बच्चे शामिल थे।