Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: रेलवे पुल निर्माण के दौरान गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन के विस्तारीकरण के दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के जरी ग्राम अंतर्गत महुआटांड़ टोला में रेलवे कांट्रेक्टर जीएस मल्होत्रा कंपनी द्वारा कराए जा रहे रेलवे पल निर्माण के दौरान गिराने से घायल मजदूर विनोद यादव (38 वर्ष) की मौत आज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार विनोद यादव सितंबर माह की 21 तारीख को रेलवे पुल निर्माण के दौरान ब्रैकेटिंग काटने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। लेकिन उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था। रिम्स में सही तरीके से इलाज नहीं होते देख परिजनों ने परिजनों ने इसे देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी।

मृतक बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा ग्राम निवासी बलराम सिंह यादव का पुत्र है। जिसके एक पुत्र और पुत्री है। इलाज के दौरान विनोद यादव की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों कार्य करा रही कंपनी से मुआवजे की गुहार लगायी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर घटना की सूचना पर बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाते हुए इस विपत्ति की घड़ी में संयम से काम लेने की हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ हूं। नौकरी एवं मुआवजा के लिए संबंधित कंपनी से बात की जाएगी। मौके पर स्थानीय समाजसेवी त्रिवेणी सिंह, जमाल मियां, आदित्य यादव, युगल यादव, विश्वनाथ यादव, प्रेम नारायण सिंह, आलम मियां समेत काफी लोग मौजूद थे।