Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
गारूलातेहार

लातेहार: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : प्रदेश भाजपा के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बुधवार को गारू प्रखंड मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष दुधेश्वर एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुप कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, कार्यक्रम के प्रमंडल प्रभारी अमित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महताब आलम मौजूद थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए वर्तमान राज्य सरकार को शीघ्र उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूबे की हेमंत सरकार में व्याप्त आराजकता, भ्रष्टाचार, लगातार प्रदेश में हो रही तुष्टिकरण की राजनीति, महिला उत्पीड़न, युवाओं के साथ रोजगार देने में की गयी वादाखिलाफी के अलावा स्थानीय जनमुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी करने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्तोरन्त खेल मैदान से इन्हीं मुद्दों को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

कार्यक्रम के मौके पर बंशी यादव, परशुराम लोहरा, पंकज यादव, मंगल उरांव, राजधानी सिंह, आशुतोष सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, दिलीप सिंह, अवधेश सिंह, बिनोद यादव, सतेंद्र यादव, संतोष यादव, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश कुमार, प्रभु सिंह, कौशल यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।