Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
खेलझारखंडरांची

खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेन लीग राँची में

राँची:खेलो इंडिया जोनल वुशु वीमेन लीग प्रतियोगिता का आयोजन राँची में किया जाएगा।इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य और टूर्नामेंट आयोजन समिति की चैयरमैन डॉ कविता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत इस वीमेन लीग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 17 से 20 नवम्बर तक राँची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगी।

केवल महिला खिलाड़ियों की होगी भागेदारी:


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर,जूनियर और सिनियर वर्गों की महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार,राजस्थान,छत्तीसगढ़ सहित मेजबान झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित आयोजन समिति के श्री उदय साहू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन – दिनाँक 17 तारिक को अपराह्न 3 बजे और समापन समारोह -दिनाँक 07 तारिक को अपराह्न 11 बजे किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे भी उपस्थित थे ।उन्होंने बताया कि इस राज्य की अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी अमासी बारला,सुनीता गाड़ी,गीता खलखो ,श्रेया कुमारीं,ज्योति कुमारीं,तनुश्री आदि में इस वीमेन लीग को लेकर काफी उत्साह है।