Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
गारूलातेहार

भाजपा नेता ने बंधु तिर्की को ललकारा, कहा दम है तो भाजपा के एक भी कार्यकर्ता को छूकर दिखायें

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : बंधू तिर्की के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इस बार भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो सिंह ने बंधु तिर्की के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा बंधु तिर्की ने बहुत ही बेहूदा बयान दिया है। यह लोकतंत्र नही लोकतंत्र की हत्या है। यदि सत्ता पक्ष के महत्वपूर्ण पद पर बैठे एक नेता बोलते है कि चून-चून कर मारो और भाजपा कार्यकर्ताओं को रौंद दिया जाए।इस तरह का बयान देकर बंधु तिर्की ने लोकतंत्र का हनन किया है। इस तरह की बयानबाज़ी लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आशुतोष सिंह ने बंधु तिर्की को ललकारते हुए कहा बंधु जी अगर हिम्मत है तो भाजपा के एक भी कार्यकर्ता को छूकर दिखाए। उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता में इतना हिम्मत है तो हाथ लगाकर देखे, कैसे हम जय श्री राम के नारा के साथ झारखंड फतह कर लेते है।

बता दे कि हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ गारू प्रखंड में आयोजित विरोध प्रदर्शन में आशुतोष सिंह सभा को सम्बोधित कर रहे थे उस उक्त उन्होंने बंधु तिर्की के बयान पर पलटवार किया।

जानकारी देते चले कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा था कि भाजपा यह समझ ले कि यह नागपुर नहीं, झारखंड है। जिस तरह संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर भाजपा राजनीति करना चाहती है, कुचल दिए जाएंगे।

बंधु तिर्की दुमका में मंगलवार को भारत जोड़ो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उस उक्त उन्होंने बयान दिया था। हालांकि बाद में बंधु तिर्की ने इस बयान पर सफाई देते हुए यह कहा था कि मैंने राजनीतिक पटकनिया की बात कही थी।